रॉबर्ट्सगंज: कोन थाना क्षेत्र के पडरक्ष गांव में झूल रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
कोन थाना क्षेत्र के पड़रक्ष खड़ार गांव में हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से 19 वर्षीय संदीप यादव की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संदीप खेत की ओर जा रहा था, तभी नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के तार से संपर्क हो गया,घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने तेलगुड़वा-कोन मार्ग जाम कर मुआवजे और विद्युत कर्मियों पर कार्रवाई की मांग किया