ग्वालियर गिर्द: आउटसोर्स कर्मचारी खाली पदों पर समायोजन चाहते हैं, भोपाल में न्याय यात्रा के साथ सीएम को सौंपा ज्ञापन
प्रदेश के संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सोमवार को दोपहर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े पदों पर आउटसोर्स कर्मचारियों को समायोजित करने की मांग रखी है.संघ का कहना है कि आउटसोर्स करने वाली कंपनी और सरकार उनका शोषण कर रही है। 4 से 5 महीनों से वेतन नहीं दिया गया है वो भी कम दिया गया है