केशकाल: ग्राम कुदालवाही में SDOP और TI ने ग्रामीणों को महिला अपराध, यातायात नियम, नवीन कानून व नशामुक्ति के संबंध में दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव पंकज चन्द्रा के निर्देशन में केशकाल SDOP अरुण नेताम और केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल के द्वारा बुधवार को कुदालवाही में कुएमारी के सरपंच,कुदालवाही सरपंच,आगनबाड़ी सहायिका, ग्राम मितानिन व सभी ग्रामवासी को सायबर अपराध एवं सायबर अपराधों से खुद को बचाने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया साथ ही जागरूक भी किया गया।