Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
cwapressassociation
6
छिंदवाड़ा नगर: बस हादसे में जान गंवा चुके लोगों के परिजनों के घर शिवनगर कॉलोनी पहुंचे पूर्व सांसद नकुलनाथ
Chhindwara Nagar, Chhindwara
| Apr 2, 2026
बस हादसे में जान गवा चुके ड्राइवर और उनके नाती के निधन पर शोक जताने के लिए शिवनगर कॉलोनी में गुरुवार को शाम 6:00 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ पहुंचे उन्होंने परिवार के साथ को संवेदना व्यक्त की
#national
#accident
MORE NEWS
खाद्य सुरक्षा एवं नापतौल विभाग ने किया शहर के तेल विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण ============================================================= कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार तथा अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं नापतौल विभाग द्वारा मंगलवार को छिंदवाड़ा शहर स्थित विभिन्न तेल विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गिरनार ट्रेडर्स से विभिन्न ब्रांड के खाद्य तेल के 5 नमूने जांच हेतु लिए गए। वहीं शिवशक्ति ट्रेडर्स से 1 नमूना संग्रहित किया गया। निरीक्षण के दौरान शिवशक्ति ट्रेडर्स परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त उमरेठ-रिधौरा स्थित ओजस मिल्क सेंटर से भी जांच के लिए 2 नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि सभी नमूनों को परीक्षण हेतु नियमानुसार प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026
आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 80 लीटर कच्ची शराब व 15000 कि.ग्रा. महुआ लाहन किया गया बरामद =============================================================== कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध आज बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी वृत्त छिंदवाड़ा क्रमांक 01 एवं 02 की टीम ने ग्राम मेढ़कीताल, गंगई, रोहाना खुर्द एवं सोमाढाना के नदी, नालों तथा जंगल क्षेत्रों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 05 चढ़ी हुई भट्टियां, 80 लीटर महुआ निर्मित कच्ची शराब तथा 15,000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया, जिसे विधिवत नष्ट किया गया। इस संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(च) के तहत 06 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.एल. मरावी, वृत्त प्रभारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक श्री नरेंद्र नागेश, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री लक्ष्मीचंद तथा आबकारी आरक्षक श्री राजकुमार सैयाम एवं सुश्री सोनाली बरकड़े उपस्थित थे।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026
डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-26 में 3 दलों द्वारा 140 घरों में किया गया डेंगू के लार्वा का सर्वे 11 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को कराया गया नष्ट ============================================================ डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिये मंगलवार को शहरी क्षेत्र छिंदवाड़ा के वार्ड क्रमांक-26 झूलेलाल में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त 3 दलों द्वारा 140 घरों में एडीज मच्छर के लार्वा का सर्वे किया गया। कुल 11 घरों में पाये गये एडीज मच्छर के लार्वा को लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया। सीएमएचओ डॉ.नरेश गोन्नाडे द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने घर के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज, टांके टंकिया, टायर को प्रति सप्ताह जांच ले की एडीज मच्छर के लार्वा तो नहीं पनप रहे व खाली कर सफाई कर दे। पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें। मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जाये, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करें, शाम के समय नीम की पत्तियों का धुआं करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जिला चिकित्सालय/छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए। इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त/कम करने में सहयोग करें।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026
"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग छिंदवाड़ा, नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा तथा वन स्टॉप सेंटर छिंदवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और नशामुक्त समाज के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। #NasheSeDooriHaiZaroori2.0 #NashaMuktBharat #नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktChhindwara #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Home Department of Madhya Pradesh Chhindwara Police Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026
युवा संगम के अंतर्गत 7 कंपनियों एवं 262 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया भाग 155 प्रशिक्षणार्थियों का हुआ प्राथमिक चयन ============================================================= मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह युवा संगम के अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में माह जुलाई 2026 का युवा संगम 28 जुलाई 2026 को नोडल आईटीआई छिन्दवाड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 7 कंपनियों एवं 262 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कंपनी प्रतिनिधियों एवं उनकी टीम द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसके पश्चात 155 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 7,000 से 20,500 रूपये प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी, कौशल विकास संचालनालय भोपाल के सहायक संचालक श्री अभिनव ईवनाती, संस्था के प्राचार्य श्री शुभम निमजे, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री सी.बी. उइके, प्लेसमेंट अधिकारी श्री शिवकुमार सनोडिया, श्री आलोक कुमार चौधरी तथा संस्था के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026
छिंदवाड़ा नगर: बस हादसे में जान गंवा चुके लोगों के परिजनों के घर शिवनगर कॉलोनी पहुंचे पूर्व सांसद नकुलनाथ - Chhindwara Nagar News