शाजापुर: पानी, सड़क और सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नगर परिषद का घेराव कर महिलाओं ने फोड़े मटके
मक्सी नगर में पेयजल संकट, टूटी सड़कों और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने पूर्व विधायक प्रतिनिधि मेहरबान सिंह पटेल के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने खाली मटके फोड़कर विरोध जताया और परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला भी लगा दिया।