दुधि: जाबर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क किनारे टहल रहे व्यक्ति की मौत, बाइक सवार 2 लोग घायल
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क किनारे टहल रहे 45 वर्षीय वीरेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू की मौत हो गई। हादसा पुराने बैरियर के पास हुआ। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉक्टर सुनील ने जांच के बाद वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।