चित्तौड़गढ़: चामटी खेड़ा में विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की तबीयत बिगड़ी, पुलिस बयान के बाद साफ होगा कि जहर खाया या फिर...
चामटी खेड़ा में मंगलवार को जहरीली वस्तु के सेवन से एक विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई. कोतवाली पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई. 25 वर्षीय पूजा पत्नी लोकेश वैष्णव को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया. जांच के बाद डॉक्टर ने विशाक्त पदार्थ के सेवन से उसकी तबीयत बिगड़ता बताया और ICU में शिफ्ट किया.