रामगढ़: नौगांवा पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर में साइबर ठगों को खाते उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
Ramgarh, Alwar | Jun 11, 2026 अलवर जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन म्यूल हंटर और ‘साइबर संग्राम अभियान के तहत रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा पुलिस ने बुधवार देर शाम बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड भी बरामद किया है।