कोंच: अहियापुर-गुरारू मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Konch, Gaya | Apr 21, 2026 अहियापुर–गुरारू मुख्य पथ पर सीयाडीह मोड़ के पास मंगलवार शाम करीब 7 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने से युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। उसी मार्ग से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता व ग्राम विश्वनाथपुर निवासी मो. कादिर ने बताया कि घायल युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। युवक लाल रंग की शर्ट में है।