पूर्वी चंपारण:- सावन माह के पहले सोमवारी से ठीक पहले घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध राजवाड़ा ठीकरनाथ मंदिर परिसर में नाग बाबा के शुभ आगमन से भक्तिमय माहौल बन गया है। नाग बाबा के दर्शन और आशीर्वाद के लिए सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी।