खिजरसराय: खिजरसराय में तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत
खिजरसराय थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार बाइक ने 65 वर्षीय राजबल्लम पासवान को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब राजबल्लम पासवान सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान टेउसा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए खिजरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद