बाराबंकी पुलिस ने CEIR पोर्टल का उपयोग कर 106 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने यह कार्रवाई की।रविवार दोपहर करीब 12:30बजे अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे।