पिंडवाड़ा: आफरी खेड़ा में एक युवक पर तीन लोगों ने चाकू से हमला कर घायल किया, घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सरुपगंज अस्पताल भेजा गया
आपरीखेड़ा में सोमवार दोपहर को तीन युवकों ने लक्ष्मण पुत्र रामाराम गरासिया के पीठ में छुरी मारी दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सरूपगंज अस्पताल लाया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया। सूचना पर एएसआई वीरेन्द्रसिंह मौके पर पहुंचे व मामले की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला किया।