कटनी नगर: ऑपरेशन शिकंजा: कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर ₹15 हजार की अवैध शराब की ज़ब्त
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा द्वारा चलाए जा रहे शिकंजा अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर दबिश देकर चार आरोपियों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कुल 15 हजार की शराब जप्त की गई है इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने आज मंगलवार शाम 7:00 बजे जानकारी दी। चौपाटी, खिरहनी फाटक, कैलवारा खुर्द, सावरकर वार्ड में पुलिस ने दबिश दी थी।