आरा: बेगूसराय के ट्रक चालक की दुर्घटना में हुई मौत, सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया
Arrah, Bhojpur | Aug 4, 2025 बेगूसराय के ट्रक चालक की दुर्घटना में मौत हो गई। बताया गया कि ट्रक चालक रेलवे का पोल ले कर बेगूसराय से बक्सर जा रहा था। तब ही बॉम्पली के समीप ट्रक का कुछ पार्ट टूट गया और उसकी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जख्मी हालत में उसे सदर अस्पताल लाया गया लेकिन इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे।