रॉबर्ट्सगंज: सलखन बाजार में तेज बारिश के दौरान मिट्टी की दीवार गिरने से एक बालिका की हुई मौत
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के सलखन बाजार में बारिश के दौरान बड़ा हादसा हुआ, मिट्टी की दीवार गिरने से 5 वर्षीय मासूम बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम पसरा है,जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6 बजे तेज बारिश से बचने के लिए बालिका घर के पास प्लास्टिक से ढके एक कच्चे मकान में बैठी थी। तभी अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई।