जगाधरी: खाद ना मिलने से नाराज़ किसानों ने साढौरा में मंडी के पास लगाया जाम, मौके पर पहुंचे अधिकारी
बुधवार को सुबह 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार देर रात किसानों ने मंडी के पास सड़क पर जाम लगा दिया। किसानों का आरोप था के खाद की गाड़ी भी आई उसके बाद भी उन्हें डीलर के द्वारा खाद नहीं दिया जा रहा। जिसके चलते उन्होंने नाराज होकर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझने में जुटे।