बिहिया: बिहिया नगर सहित प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम भाइयों ने बकरीद की नमाज अदा की, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
Behea, Bhojpur | May 28, 2026 बिहिया नगर सहित प्रखंड क्षेत्रों में आज गुरुवार को ईद-उल-जोहा (बकरीद) का पर्व अकीदत, एहतराम और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नए परिधानों में पहुंचे अकीदतमंदों ने बकरीद की नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद