हनुमानगढ़: चक 17 केएसपी में फर्जी वारिसनामा से जमीन हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर 6 नामजद सहित अन्य पर दर्ज हुआ मुकदमा
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के चक 17 केएसपी में फर्जी वारिसनामा से जमीन हड़पने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में जरिए इस्तगासा हनुमानगढ़ टाउन थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। टाउन पुलिस ने 6 नामजद सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।