मऊरानीपुर: टोड़ीफतेहपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने किया कीटनाशक पदार्थ का सेवन, मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर
टोड़ीफतेहपुर में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। टोड़ीफतेहपुर ग्राम निवासी कृष्णा पुत्र घनाराम को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी रेफर कर दिया गया।