मऊरानीपुर: नगरपालिका सभागार में बोर्ड मीटिंग का बहिष्कार 3 पार्षदों को पड़ा भारी,अध्यक्ष ने संगीन धाराओं में दर्ज करवाया मुकदमा।
नगर पालिका सभागार में दो दिन पहले हुई बोर्ड की मीटिंग का वार्ड के पार्षदों ने बहिस्कार करते हुए नगर पालिका द्वारा कराए गए कामों का ब्यौरा मांगा था।उसी को लेकर अध्यक्ष और पार्षदों में कुछ कहा सुनी हो गई थी।जिसके बाद अध्यक्ष द्वारा अपने ही तीन पार्षदों पर मुकदमा दर्ज करवा दिया गया।पार्षद अभिषेक पाठक के आवास पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर जांच करने की मांग की गई