मऊरानीपुर: मोती महिला महाविद्यालय मऊरानीपुर में विधायक ने 181 छात्राओं को वितरण किए फ्री स्मार्टफोन।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत मोती महिला महाविद्यालय के सभागार में फ्री स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन विधायक डॉ रश्मि आर्य पप्पू सेठ के मुख्यातिथ्य व प्रबंधक हरीशचन्द्र आर्य की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें BA व BSC स्नातक परीक्षा पास कर चुकी 181 छात्राओं को फ्री स्मार्टफोन वितरित किए गए।