जशपुर: जशपुर पुलिस ने मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया, DIG डॉ. लाल उमेद सिंह ने दिया करियर मार्गदर्शन
जशपुर जिले में शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की दिशा में जशपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मेधावी पुत्र-पुत्रियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के माता-पिता भी उपस