बरूराज मोतीपुर: मोरसंडी गांव में कुत्ता काटने से 8 वर्षीय बच्ची बुरी तरह हुई जख्मी।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोरसँडी में 8 वर्षीय बच्ची को कुत्ता काटने से बुरी तरह जख्मी हो गई है ।परिजनो ने बताया कि वह घर पर कुछ काम कर रही थी कि अचानक एक पागल कुत्ता आकर बुरी तरह काट कर जख्मी कर दिया।बच्ची को इलाज के लिए परिजनों ने मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। जहां से बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है।