मल्हारगढ़: गुराड़ियालाल मुंहा में कुत्ता बांधने के विवाद में मारपीट, वाहन तोड़ा; पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया
मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के नई आबादी गुराड़ियालाल मुंहा में कुत्ता बांधने की बात को लेकर विवाद हो गया। फरियादी दिनेश चौहान के साथ रणजीत और राकेश ने मारपीट कर गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी, आरोपियों ने टू-व्हीलर वाहन में भी नुकसान पहुंचाया, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, घटना 27 मई सुबह करीब 1 बजे की बताई गई है,