हरदा: जिले में समर्थन मूल्य खरीदी में अव्यवस्था का आरोप, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
Harda, Harda | May 14, 2026 कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सांई ने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश के हरदा जिले में समर्थन मूल्य खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। उनका कहना है कि जिले के किसान तेज गर्मी में कई दिनों से सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई।