मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप
थाना क्षेत्र के ग्राम मद्दापुर खास निवासी शिल्पी पत्नी सुमित की बीती रविवार की रात्रि में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है तो वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।