कानपुर: स्वरूप नगर स्थित सेंट्रल जोन कार्यालय में ग्रेड ए से ग्रेड बी के पद पर पदोन्नत 4 पुलिसकर्मियों पर लगाया गया स्टार
पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल दिनेश त्रिपाठी द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे स्वरूप नगर स्थित सेन्ट्रल जोन कार्यालय में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर "ग्रेड-ए" के 04 पुलिस कर्मियों को कम्प्यूटर आपरेटर "ग्रेड-बी" के पद पर पदोन्नत होने पर उनके कंधो पर स्टार लगाकर बधाई दी गयी व उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी गयी।