कानपुर: बर्रा में गैंगस्टर ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने के लिए निकाला एक दर्जन गाड़ियों का काफिला
बर्रा में एक गैंगस्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने के लिए कानून की धज्जियां उड़ा कर रख दी।एक दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ गैंगस्टर डीसीपी साउथ कार्यालय के पीछे निराला नगर मैदान में पहुंचा और यहां स्टंटबाजी करते हुए गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार सुबह 11:00 बजे वायरल हो गया।