कानपुर: चकेरी में मजिस्ट्रेट के गनर की बाइक हुई चोरी, सीसीटीवी वीडियो में कैद
कानपुर के चकेरी इलाके में मंगलवार सुबह 5 बजे एक मजिस्ट्रेट के गनर की बाइक चोरी हो गई। बाइक चुराने वालों का सीसी टीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दो चोर आराम से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद वो बाइक का ताला तोड़ते हैं और उसे स्टार्ट कर चुरा ले जाते हैं। सिपाही ने सनिगवां चौकी में बाइक चोरी की तहरीर दे दी है।