चान्हो: सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सीमावर्ती क्षेत्र के चेक नाका का किया निरीक्षण।
Chanho, Ranchi | May 4, 2024 सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी खलारी के द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त निकवर्ती जिला से सीमा पर बनाए गए चेकनाका का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में चेकनाका पर मूलभूत सुविधा यथा छाया, पेयजल, बिजली, ग्लूकोस इत्यादि की व्यवस्था एवं निगरानी दल के द्वारा जांच किये जा रहे वाहनों से संबंधित पंजी का जांच किया गया।