सिवनी मालवा: बानापुरा में शराब दुकान का विरोध करने पर दो युवकों से मारपीट, बीजेपी नेता सहित 4 पर केस दर्ज
सिवनी मालवा की उपनगरी बानापुरा में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात शराब दुकान के विरोध को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दो युवकों के साथ मारपीट की घटना सामने आई। वही शनिवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल सिवनी मालवा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिय