राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे नगर के पीएम श्री शासकीय कन्या शाला और टीएव्ही हायर सेकेंडरी विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए बच्चों को योग और व्यायाम का महत्व बताया गया।