चूरू: चूरू के सादुलपुर ग्रामीण की पेयजल और सड़क समस्या लेकर जयपुर पहुंचे भाजपा जिला मंत्री संदीप काजला
Churu, Churu | Jun 7, 2026 सादुलपुर ग्रामीण अंचल की पेयजल, सड़क और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर भाजपा चूरू जिला मंत्री संदीप काजला ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के जयपुर आवास पर मुलाकात की। रविवार दोपहर अढाई बजे दी जानकारी में भाजपा जिला मंत्री संदीप काजला ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपत कर दो ढाणियों में ट्यूबवेल व सड़क के मांग की।