बेगूसराय: जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, 2335 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती की परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा एक पाली में दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक संपन्न हुई. इस परीक्षा में 7,888 परीक्षार्थीयों में 5,553 उपस्थित एवं 2,335 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने कही.