बेगूसराय: DEO कार्यालय के समक्ष रात्रि प्रहरी एवं सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन, वेतन भुगतान करने का किया मांग
जिला शिक्षा कार्यालय के समक्ष रात्रि प्रहरी एवं सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान वेतन भुगतान करने समेत कई मांगों को रखा. इस मौके पर संबोधित करते हुए सीटू नेता अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष-2023 में रात्रि प्रहरी एवं सफाई कर्मियों की बहाली की गई. लेकिन आज तक इन्हें एक भी पैसा नहीं दिया गया है.