बेगूसराय: बछवाड़ा थाना की पुलिस ने अपहर्ता को जमुई से किया सकुशल बरामद, SP ने दी जानकारी
बछवारा थाना की पुलिस ने अपहर्ता को जमुई से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी ऐसी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बछवारा थाना में एक लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. मामले की प्राथमिकता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर लड़की को जमुई से सकुशल बरामद कर लिया है.