बदायूं: परमानंदपुर गांव में ठेले के आगे ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में 4 लोगों ने एक युवक को सरिया मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 17, 2025 बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में ठेले के आगे ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने अर्जुन पुत्र रमेश के सरिया मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल अर्जुन का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।