बदायूं: भंद्रा और मिर्जापुर गांव के बीच ईको कार ने दो बाइकों में टक्कर मारी, एक की मौत और सात लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Jun 17, 2025 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के भंद्रा और मिर्जापुर गांव के बीच ईको कर ने बाइको में टक्कर मार दी। जिसमें एक बाइक पर सवार रिजौला गांव के शिवम, प्रवेंद्र कुमार, अमित घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार नवीजान, किशन लाल, भारती, गोलू निवासी नरपत नगला घायल हो गए। जबकि ईको कार चालक की मौत हो गई है।