बेगूसराय: शनिवार रात आई आंधी से रविवार को शहरी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित
शनिवार की रात आए आंधी की वजह से रविवार को पूरे दिन शहरी क्षेत्र में बिजली बाधित रही. इस बात की शिकायत स्थानीय लोगों ने रविवार की दोपहर 2:00 बजे की. इस संबंध में बिजली विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि शनिवार की रात आए आंधी की वजह से कई क्षेत्रों में पेड़ गिर गए. इस वजह से बिजली की समस्या हुई है.