वक्फ बोर्ड संशोधन कानून के विरोध में ऑल इंडिया तंजीम ए इंसाफ के बैनर तले बेगूसराय में प्रतिरोध मार्च रविवार की दोपहर 12:00 बजे निकल गया. यह प्रतिरोध मार्च AISF के राष्ट्रीय सचिव एवं ऑल इंडिया तंजीम ए इंसाफ के जिला अध्यक्ष अमीन हमजा के नेतृत्व में निकाला गया.