बेगूसराय: सिंघौल थाना क्षेत्र में दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या के मामले में अपराधी गिरफ्तार, DSP ने की प्रेसवार्ता
सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने संलिप्त अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी रविवार की दोपहर 03:00 बजे कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सदर डीएसपी- 1 सुबोध कुमार सिंह ने कहीं. उन्होंने बताया कि 9 मार्च की संध्या एक दूध विक्रेता रामनिवास सिंह उर्फ कारे सिंह की हत्या हुई थी.