बेगूसराय: कांग्रेस भवन में 'घर-घर कांग्रेस झंडा' अभियान की शुरुआत, बिहार प्रदेश कांग्रेस के समन्वयक शामिल हुए
कांग्रेस भवन में घर-घर कांग्रेस झंडा अभियान की शुरुआत रविवार की दोपहर 3:00 बजे की गई. इसकी शुरुआत बिहार प्रदेश कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर अमन सिद्धकी एवं प्रभारी बेगूसराय प्रदेश कांग्रेस के नेता हरेंद्र सिंह ने अभियान की शुरुआत की. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सारजन ने किया.