झंगहा थाना क्षेत्र के डीहघाट निवासी धर्मेन्द्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मैं अपनी मकान का दीवाल पेंट कर रहा था तभी उसी समय मेरे ही गांव के सुनील, दिनेश, और दो अन्य लोग लाठी डंडा से मुझे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए जिससे मेरा सर फट गया और मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर उपरोक्त सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।