शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने ब्लाक रोड नाला पटरी से कैंटर चोरी की वारदात में बागपत निवासी अभियुक्त को गिरफ्तार किया
Shamli, Shamli | Jun 27, 2026 शनिवार की शाम 4 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि 25 मई 2025 को शामली के ब्लाक रोड नाला पटरी से केंटर चोरी की घटना प्रकाश में आई थी। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में मोहल्ला शास्त्री नगर नाला पटरी निवासी राजकुमार ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में बागपत जिले के गांव काठा निवासी दिनेश नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है।