कांके: सदर अस्पताल में NHM कर्मियों का प्रदर्शन, चार माह से वेतन नहीं मिलने पर जताया आक्रोश
Kanke, Ranchi | Jul 1, 2026 सदर अस्पताल में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे NHM कर्मियों ने चार महीने से वेतन नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। NHM कर्मियों ने विरोध में सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और आने-जाने और भोजन का खर्च उठाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर बार सिर्फ आश्वासन दिया जाता है।