घुवारा: बीरो गांव में एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों को सरकारी नौकरी मिलने पर गांव में जश्न
छतरपुर जिले के ग्राम बीरो में खंगार परिवार के तीन भाई-बहनों ने सरकारी नौकरी हासिल कर मिसाल कायम की है। रोहित खंगार का चयन CISF, रीना खंगार का मध्य प्रदेश पुलिस और दीपक खंगार का भारतीय सेना में हुआ है। एक ही परिवार के तीनों बच्चों की सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। जिसकी जानकारी शनिवार की शाम 4 बजे रीना ने दी है।