मोहनलालगंज: निगोहां में महिला की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के नन्दौली गांव में 25 वर्षीय रूबी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के बरामदे में पंखे से लटकता मिला। घटना के बाद मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने पति सूरज रावत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शादी के छह साल बाद भी संतान न होने के कारण महिला तनाव में