बैठक के आश्वासन पर MPL गेट का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त
निरसा। सुत्रो के हवाले से खबर : मैथन पावर लिमिटेड (MPL) गेट पर विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना एवं गेट जाम सोमवार की देर शाम प्रबंधन की ओर से वार्ता के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम MPL प्रबंधन के प्रतिनिधि अभिषेक मणि सिंह (ग्रुप हेड, लायज़निंग ऑफिसर) धरनास्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों से बातचीत की। इस दौरान MPL के सीईओ से दूरभाष पर भी वार्ता कराई गई।
बताया गया कि MPL के सीईओ ने आश्वासन दिया है कि आगामी शनिवार को निरसा विधायक अरूप चटर्जी की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में आंदोलनकारियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
प्रबंधन की ओर से मिले इस आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने तत्काल प्रभाव से MPL गेट पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना एवं गेट जाम को समाप्त करने की घोषणा कर दी।
अब सभी की निगाहें शनिवार को प्रस्तावित बैठक पर टिकी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक में विभिन्न मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद का समाधान निकाला जाएगा। News Nirsa