गोगरी: उर्दू मध्य विद्यालय बोरना में नामांकन जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई
खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत स्थित उर्दू मध्य विद्यालय के छात्रों द्वारा नामांकन दिवस के अवसर पर मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे गांव में घूम-घूमकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रभात फेरी के माध्यम से ग्रामीणों को अपने बच्चों का नामांकन जल्द से जल्द विद्यालय में करा